फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: स्वास्थ्य विभाग के जख्मों पर मरहम... जिले को मिले 26 डॉक्टर, सीएचसी पर देखेंगे मरीज

Thu, 26 Jun 2025 01:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यह चिकित्सक 2018-19 बैच के हैं। इन्हें शासकीय सेवा बांड के तहत सरकारी अस्पतालों में नियुक्त किया गया है। इन चिकित्सकों की तैनाती जिला स्तर पर नहीं, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर की गई है।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार ने अलीगढ़ जिले में कई साल से बिगड़ी चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर मरहम लगाया है। जिले में 26 चिकित्सकों की तैनाती ब्लॉकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के महानिदेशक द्वारा 20 जून को जारी शासनादेश के अनुसार अलीगढ़ और हाथरस समेत प्रदेश के 35 जिलों में 436 चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


यह चिकित्सक 2018-19 बैच के हैं। इन्हें शासकीय सेवा बांड के तहत सरकारी अस्पतालों में नियुक्त किया गया है। इन चिकित्सकों की तैनाती जिला स्तर पर नहीं, बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर की गई है। जिससे ग्रामीण स्तर पर चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। एडी डॉ. राजेश कुमार कटियार ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।

इन चिकित्सकों की हुई तैनाती
अलीगढ़ में डॉ. सोनबर शमशाद, डॉ. सोनल गुप्ता, डॉ. दिव्यांश प्रताप सिंह, डॉ. ख्याती शर्मा, डॉ. याजदान अली खान, डॉ. तरल गुप्ता, डॉ. अभिषेक दीक्षित, डॉ. वंशिका शर्मा, डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. शिवानी, डॉ. अमित पांडेय, डॉ. अनीशा, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. प्रियंका, डॉ. रितिका वर्मा, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. नेहा मीणा, डॉ. कनिष्का मीणा, डॉ. नमृता सिंह, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. सुजन्या भारती, डॉ. अमि सिंह, डॉ. अंकित गहलौत, डॉ. शालिनी, डॉ. ऋतिका।
विज्ञापन


हाथरस में डॉ. रासही जोशी, डॉ. अंजू चतुर्वेदी, डॉ. महेश कुमार व डॉ. नीरज कुमार। एटा में डॉ. शक्षम भारद्वाज, डॉ. अभिषेक, डॉ. संजय, डॉ. कपिल कुमार, डॉ. जीतू कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. शक्ति सिंह मीणा, डॉ. पंकज मीणा, डॉ. रेखाराम मीणा, डॉ. गौरव, डॉ. समय सिंह, डॉ. अमन कुमार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. अतुल भदौरिया, डॉ. खुशबू दयाल, डॉ. विशाल चंद्रा, डॉ. आकाश व डॉ. मिलिंद प्रकाश सिंह।

मंडल में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए शासन ने 48 चिकित्सकों की तैनाती की है। यह चिकित्सक सीएचसी पर तैनात किए जाएंगे। अलीगढ़ के अतरौली 100 बेड चिकित्सालय में भी दो चिकित्सक की तैनाती होगी। - डॉ. राजेश कटियार, एडी हेल्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें