कांग्रेस ने 20 मार्च देर रात अपने जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी। अलीगढ़ जिले का जिलाध्यक्ष ठा. सोमवीर सिंह को बनाया गया है। जबकि नवेद खान को महानगर अध्यक्ष पद की कमान दी गई है। दोनों पदाधिकारियों को दूसरी बार समान पद पर जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में 24 से अधिक दावेदार थे। इसी वर्ष जनवरी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने सभी दावेदारों को लखनऊ में बुलाया था। उस समय प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद रहे थे। जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में ठाकुर आनंदपाल सिंह, विनोद पांडेय, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत शर्मा टोटो, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, गौरांगदेव चौहान, अजय शर्मा, सागर तोमर शामिल थे। महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में अनवर अकील, राजीव लीडर, तल्हा अबरार, जितेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
हाथरस कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने विवेक कुमार उपाध्याय
हाथरस जिलाध्यक्ष पद की कमान विवेक कुमार उपाध्याय को सौंपी गई है। जबकि महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी योगेश कुमार ओके को दी गई है। यहां पर युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है।