फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पुलिस ने की कार्रवाई, गैंगस्टर भाइयों समेत तीन आरोपियों की संपत्ति जब्त

Fri, 21 Mar 2025 12:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव देवसैनी निवासी गौरव चौधरी व उसके भाई सौरभ चौधरी पर लूट, हत्या व धोखाधड़ी के मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। योगेश कुमार पर गांजा तस्करी व पुलिस पर हमले के मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
बाइक को किया जब्त - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट, हत्या, धोखाधड़ी व गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी देवसैनी के दो गैंगस्टर भाइयों की 29.66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। उधर, सासनीगेट पुलिस ने भी हिस्ट्रीशीटर सराय पीतांबर निवासी योगेश कुमार की अचल संपत्ति को जब्त किया है।

विज्ञापन


सीओ सिविल लाइंस अभय कुमार पांडेय ने बताया कि गांव देवसैनी निवासी गौरव चौधरी व उसके भाई सौरभ चौधरी पर लूट, हत्या व धोखाधड़ी के मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। इनकी साईं विहार स्थित 167.22 वर्ग मीटर, देवसैनी में 120.69 व 940.36 वर्ग मीटर के प्लॉट, टेंपो मैजिक (दो लाख रुपये), बाइक (80 हजार रुपये) को कुर्क कर लिया है। इनकी कुल कीमत 29 लाख 66 हजार 360 रुपये है। मगर, बाजार में कीमत 70 लाख 80 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि योगेश कुमार पर गांजा तस्करी व पुलिस पर हमले के मुकदमों के आधार पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया। मडराक क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर स्थित प्लॉट 219.70 वर्ग मीटर को जब्त किया गया है। इसकी कीमत 13 लाख 18 हजार 200 रुपये है। इससे पहले भी इसकी संपत्ति जब्त हो चुकी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें