एटा के युवक संग आई दिल्ली की युवती को परिवार की सहमति व युवती के बयानों के आधार पर उसे परिवार को सौंप दिया गया है। वहीं युवक को शांति भंग में पाबंद किया गया है। बता दें कि ये दोनों ऑनलाइन डेटिंग साइट के जरिये मिले थे और एक साल पहले घर से निकल आए थे। तब से यहां नगला पटवारी में रह रहे थे।
दिल्ली नागलोई विहार की युवती और एटा का युवक दो दिन पहले पूर्व मेयर शकुंतला भारती व उनके साथी युवकों ने दीवानी से पकड़े थे। युवक चूंकि गैर समुदाय का था और दोनों कोर्ट मैरिज करने आए थे। इसी सूचना पर उन्हें यहां पकड़ा गया।
बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान दोनों ने पुलिस पूछताछ में स्वीकारा कि वे एक साल पहले ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिये मिले। फिर दोनों घर से निकलकर यहां आकर नगला पटवारी में रहने लगे। अब वे कोर्ट मैरिज करने आए। मगर पकड़े गए।
इधर, पुलिस ने दोनों के परिवारों को बुलाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार परिवार वालों से बातचीत पर युवती मान गई और वह परिवार के साथ चली गई। वहीं युवक को शांति भंग में पाबंद किया गया है।