फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: चाचा ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आहत पीड़िता ने पी ली फिनायल

Sun, 20 Oct 2019 01:01 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। खबर है कि किशोरी के साथ एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी शख्स रिश्ते में पीड़िता का चाचा लगता है। 

विज्ञापन


बताया गया कि चाचा के इस कृत्य से आहत किशोरी ने दुष्कर्म के बाद घर में रखा फिनायल पी कर जान देने की कोशिश की। जब किशोरी की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने किशोरी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। पुलिस पीडि़ता के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

देहली गेट इलाके में रहने वाली पीड़िता किशोरी का पिता दर्जी है। शनिवार दोपहर वह दुकान पर गए थे। किशोरी अपनी मां के साथ घर में थी। वह किसी काम से छत पर गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला आरोपी कटिया डालने के बहाने छत पर चढ़ गया और किशोरी को दबोच लिया। उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद उसे धमकाते हुए भाग गया।
विज्ञापन


घटना से सहमी किशोरी ने लोक-लाज की डर से घर में रखा टॉयलेट साफ करने का फिनायल पी लिया। इससे वह घर के आंगन में खून की उल्टियां करने लगी। यह देख किशोरी की मां घबरा गई। उसने बेटी से मामला जाना तो सन्न रह गई। मां ने तत्काल किशोरी के पिता को दुकान से बुलवाकर पूरी बात बताई। 

इसके बाद परिवारवाले उसे जेएन मेडिकल कालेज में उपचार के लिए ले गए। यहां किशोरी की हालत स्थिर बनी हुई है। किशोरी के पिता के अनुसार आरोपी को बेटी चाचा बोलती थी। वह पास में ही कारखाना चलाता है। इंस्पेक्टर देहली गेट इंद्रेश कुमार के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है। मुकदमा दर्ज करने की औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं हैं। जल्द ही आरोपी दबोच लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें