फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ओडीएफ प्लस में कूड़ा नहीं दिखना चाहिए : डीएम

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में ओडीएफ प्लस अभियान के तहत कूड़ा उठान के लिए हाथ गाड़ियों को दिखाई हरी झण्डी दिखाकर - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त करने के पश्चात अब प्रदेश सरकार द्वारा ओडीएफ प्लस के लक्ष्य को हासिल करने का बीड़ा उठाया गया है। ओडीएफ में जहां खुले में शौच से मुक्त किया गया है, वहीं ओडीएफ प्लस में खुले में कूड़े से मुक्त किया जाना है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को विकास खंड खैर में संचालित ओडीएफ प्लस कार्यक्रम के तहत कूड़ा उठान के लिए प्रतीक स्वरूप छह हाथ गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वोपरि है, अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ है तो बहुत अधिक संभावना है कि वह मानसिक रूप से भी स्वस्थ ही होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत विकास खंड खैर का चयन ओडीएफ प्लस के लिए किया गया है। अभियान के तहत ब्लॉक के समस्त 73 ग्राम पंचायतों में हाथ गाड़ियों के माध्यम से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित कर गांव के बाहर एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

जहां कूड़े का पृथक कर जैविक खाद एवं अन्य उपयोग के रूप में प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा उठान की हाथ गाड़ी में कूड़े के पृथक्करण के लिए ब्लॉक बने हुए हैं जिसके अनुसार ग्रामवासी अपना गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग डाल सकते हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं स्वच्छताकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें