फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नौवें दिन धूमधाम से विसर्जित किए गए गणपति

विज्ञापन
निरंजनपुरी में विराजमान गणपति को विसर्जन के लिए ले जाते हुए डांस करते श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
गणपति महोत्सव के नौवें दिन श्रद्धालुओं ने कई गणपति का विसर्जन किया। इससे पहले शहर में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विसर्जन यात्रा निकाली। डीजे पर भजन बजाकर श्रद्धालु नाचते गाते हुए गंगाघाट पहुंचे। जहां विधिविधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। वहीं आज (रविवार) अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर से लेकर देहात तक सार्वजनिक रूप से रखी गईं प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन

बता दें कि दस सितंबर शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भावना के साथ अपने घर, मंदिर अथवा सार्वजनिक रूप से गली-मोहल्ले में गणपति स्थापित किए थे। कई श्रद्धालुओं ने तीसरे, पांचवें, सातवें दिन विसर्जन किया, जबकि नौवें दिन शनिवार को विसर्जन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही।
श्रद्धालुओं ने पहले विधिविधान से पूजा अर्चना की। भोग लगाया और आरती उतारी। इसके बाद गणपति की प्रतिमा आयोजन स्थल से उठाई और विसर्जन यात्री निकाली। शहर में जगह-जगह विसर्जन यात्रा देखी गईं। इसके बाद श्रद्धालु अपने वाहनों से गंगा घाट पहुंचे। बड़ी-बड़ी मूर्तियां लोडर जैसे वाहनों में रखीं गई। डीजे साउंड सिस्टम लगाकर श्रद्धालु नाचते गाते हुए गंगा घाट पहुंचे और विधिविधान से विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें