फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने भी लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे विनय के अनुसार उनकी मां रेनू पर दर्ज मुकदमे में उनके पिता के अलावा ताऊ, चाचा, भाई, बुआ का बेटा, ताई, चालक आरोप हैं। इसके अलावा, अनिल चौधरी, विपिन यादव, गंगाराम, विजेंद्र कपूर, सुमित शर्मा, शिवकुमार, प्रमोद गुप्ता, मदन गोपाल और ओमवीर भी नामजद थे। 15 को अदालत में तारीख थी।
विज्ञापन

उस दिन तबियत ज्यादा खराब होने और मां के बेहोश होने के बावजूद उन्हें नेबुलाइजर हटाकर जबरन एंबुलेंस से अदालत लाया गया। वहां आरोप तय करने की प्रक्रिया हुई। इसके बाद हमारी ओर से बीमारी की एप्लीकेशन दी गई। इसके बाद से मेडिकल में उपचार चल रहा था। दो दिसंबर को फिर से डिस्चार्ज किया गया।
विनय के मुताबिक, सारी रिपोर्ट ठीक थीं। फिर 10-12 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो उनके मुंह से झाग निकलने लगे। रात में 11:44 बजे पर महिला सिपाही ने विनय को फोन करके बताया कि मां को इमरजेंसी में लेकर जा रहे हैं। मेडिकल पहुंचे तो मां मृत अवस्था में थी। विनय के मुताबिक, डाक्टरों ने उन्हें बताया कि रेनू को मृत अवस्था में लाया गया था। उन्होंने कहा कि माता को मारा गया है। जमानतियों को भी धमकाया जा रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें