फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ज्ञापन न लेने पर जिलाधिकारी के खिलाफ सपाई भड़के, नारेबाजी

विज्ञापन
अलीगढ़ : कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा ज्ञापन न लेने पर विरोध प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में ज्ञापन न लेने पर जिलाधिकारी के खिलाफ सपाइयों ने नारेबाजी की। योगी सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। शहर के पूर्व विधायक जफर आलम, अतरौली के पूर्व विधायक वीरेश यादव के साथ कार्यकर्ता व पदाधिकारी धरने पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने के बाद एसीएम द्वितीय ने ज्ञापन लिया।
पूर्व विधायक जफर आलम के आवास पर सपा व रालोद के पदाधिकारियों की 23 दिसंबर को होने वाली इगलास में सपा-रालोद की जनसंदेश परिवर्तन रैली को लेकर बैठक हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे सपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से आए आदेश में कहा गया था कि विधानसभा चुनाव 2022 संबंधित मतदाता सूची में सपा समर्थित मतदाताओं के नाम शामिल नहीं किए जा रहे हैं, जिसको लेकर सपा व रालोद के कार्यकर्ता व पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने डीएम को ज्ञापन देने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एसीएम को ज्ञापन सौंपने को कहा। इसके बाद उन्हें अवगत कराया कि पूर्व विधायक भी हैं, जो ज्ञापन देना चाहते हैं। इसके बाद जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. वहां से चली गईं। इससे नाराज कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने डीएम व सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब आधे घंटे तक चली नारेबाजी के बीच एसीएम द्वितीय ने उनसे ज्ञापन लिया। इसके बाद सपा व रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट से वापस आ गए। इस संबंध में एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार ने बताया कि सपाइयों के कलक्ट्रेट में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा था। उन्होंने शांतिपूर्वक ज्ञापन दिया। इससे पहले क्या घटना हुई, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें