फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में ब्लॉक के चलते कई ट्रेनें रद तो कुछ का बदलेगा रूट

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 2 पर गंगा दशहरा को लेकर प्लेटफार्म पर लगी भीड़ गाड़ी के आने पर ट्र - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर गाजियाबाद-मितावली के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर 14 जून से दस जुलाई तक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी। 24 जोड़ी ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, नौ जुलाई को गोमती एक्सप्रेस (अप) के समय में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से 13:20 बजे दिल्ली से चलकर अलीगढ़ 15:25 बजे पहुंचेगी। सामान्यत: यह ट्रेन 14:20 बजे अलीगढ़ स्टेशन पहुंचती है। इस ब्लॉक की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
एडवाइजरी जारी करते हुए उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 13 जून को नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 14 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन नियमित मार्ग के स्थान पर बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

कटिहार-अमृतसर नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 15 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 16 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस क्लोन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
20 जून को कटिहार-अमृतसर नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 21 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेन खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन क्लोन बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी।
22 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेन नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी। 24 जून को कटिहार-अमृतसर ट्रेन खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 25 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेन खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन क्लोन बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
28 जून को कटिहार-अमृतसर ट्रेन खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 29 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेन नियमित मार्ग के स्थान पर खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट के रास्ते चलेगी। 29 जून को दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन क्लोन नियमित मार्ग के स्थान पर बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
29 जून को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्जा-मेरठ नगर-सहारनपुर-अम्बाला छावनी के रास्ते चलेगी। 30 जून को प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ ट्रेन खुर्जा-मेरठ नगर-सहारनपुर-अम्बाला छावनी के रास्ते चलेगी। दरभंगा-नई दिल्ली ट्रेन क्लोन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद-नई दिल्ली के रास्ते चलेगी।
ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
दो जुलाई को लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, हाथरस-दिल्ली एचएडी, टूंडला-दिल्ली टीएडी, ईएमयू अलीगढ़-नई दिल्ली, हटिया-आनंदविहार एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें