फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अधूरी तैयारियों के बीच आज से सजेगा आतिशबाजी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश मैदान पर बुधवार से आधी-अधूरी तैयारियों के बीच आतिशबाजी बाजार सजेगा। नुमाइश मैदान के विभिन्न बाजारों में गंदगी का आलम है तो जमीन भी ऊबड़खाबड़ है। देर शाम तक लाइट व टैंट लगाने का काम भी पूरा नहीं हो सका है। अस्थायी लाइसेंसों की प्रक्रिया भी अधूरी पड़ी है। अब तक मात्र 86 अस्थायी लाइसेंस ही जारी हो सके हैं।
विज्ञापन

हर साल दीपावली पर नुमाइश मैदान के हुल्लड़ बाजार समेत अन्य बाजारों में आतिशबाजी बाजार सजता है। इसके लिए अस्थायी लाइसेंस जारी करने प्रक्रिया पहले से शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार यह प्रक्रिया सुस्त है। अब तक मात्र 86 अस्थायी लाइसेंस ही बन सके हैं। मंगलवार को एक भी लाइसेंस नहीं बना, जबकि हर साल दीपावली पर आतिशबाजी बिक्री के 200 से 225 अस्थायी लाइसेंस जारी होते हैं।
ऐसे में बुधवार को 100 से अधिक लाइसेंस जारी किए जा सकते हैं। पुलिस सत्यापन समेत अन्य प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। अनुमोदन होना बाकी है। छह नवंबर तक लगने वाले इस बाजार के लिए प्रशासन की तैयारियों पर नजर डाले तो दुकानों के सामने गंदगी के अंबार लगे हैं। जलभराव की स्थिति है।
विज्ञापन

दुकानों के सामने बारिश के चलते हुए जलभराव से सड़कों में गड्ढे हो गए हैं। लाइट व टेंट की व्यवस्था पूरी नहीं हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस जारी किए जा रहे हैं। बुधवार को सभी दुकानदारों को अस्थायी लाइसेंस मिल जाएंगे। इसके बाद दुकानों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें