फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: गत्ते की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान, अब स्थिति नियंत्रण में

Tue, 23 Nov 2021 11:51 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

सराय सुल्तानी क्षेत्र के ब्रह्मणपुरी में अंकित जिंदल की गत्ते की फैक्ट्री है। यहां मंगलवार तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। इसका कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी इलाके में मंगलवार तड़के एक गत्ते की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। इसमें लाखों का सामान जल गया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दमकल की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

सराय सुल्तानी क्षेत्र के ब्रह्मणपुरी में अंकित जिंदल की गत्ते की फैक्ट्री है। यहां मंगलवार तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। इसका कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई।

सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। दमकल की पांच गाड़ियों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाया। फैक्ट्री मालिक के मुताबिक, लाखों का नुकसान हुआ है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें