फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पूर्व जिपं अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की पेशी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पंचायत चुनाव से ऐन पहले गैंगेस्टर एक्ट में जेल भेजे गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू की शुक्रवार को न्यायालय में पेशी हुई। इस दौरान गैंगेस्टर एक्ट कोर्ट में उन्हें पेश किया गया। बता दें कि गुड्डू की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई है, जिसमें रिहाई की प्रक्रिया की तैयारी चल रही है। इस मामले में शुक्रवार को पेशी हुई थी।
सिविल लाइंस पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू पर जमीनी धोखाधड़ी से मुकदमे के आधार पर गैंगेस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। पंचायत चुनाव से ऐन पहले की गई इस कार्रवाई को चुनावी कार्रवाई करार दिया गया था। उसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसी मामले में वे अब तक बुलंदशहर कारागार में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को इसी मामले में उन्हें यहां गैंगेस्टर एक्ट कोर्ट में पेश किया गया। उनके अधिवक्ता प्रताप सिंह राघव के अनुसार गैंगेस्टर न्यायालय में पेशी हुई थी। बाकी जमानत आदि की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें