न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ सिंघारपुर में तीसरी गर्ल्स बटालियन एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में निबंध प्रतियोगिता हुई। कैंप कमांडेंट कर्नल आरपी श्रीवास्तव के निर्देश पर महिला सशक्तीकरण पर निबंध प्रतियोगिता में कैडेट शामिल हुईं।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एमएल कौशिक, एडम ऑफिसर मेजर ईशू मुद्दगल, मीडिया प्रभारी जेसीआई निधि यादव, एएनओ निर्मला कुमारी, मीनू शर्मा, रश्मि भारद्वाज, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, सूबेदार श्रीपाल सिंह, हवलदार भारत भूषण, हवलदार राजेंद्र आदि मौजूद रहे।