फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धरना प्रदर्शन कर कर्मचारी एवं शिक्षकों ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गेट पर धरना देते कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के संरक्षक मंडल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर जिले के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनरतले आयोजित धरने के दौरान कर्मचारियों ने समवेत स्वरों में बाजार पर आधारित नई पेंशन व्यवस्था को अस्वीकार्य कर दिया।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि सरकार कर्मचारी व शिक्षकों की मांगों के प्रति उदासीन बनी रही तो आगामी विधानसभा चुनावों में उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। धरने के उपरांत एसीएम द्वितीय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के संरक्षक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि यदि सरकार कर्मचारी शिक्षकों की मांगों के प्रति उदासीन बनी रही तो इसका जवाब विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है। सरकार उस लाठी को छीन कर कर बुढ़ापा खराब करना चाहती है।
विज्ञापन

मंच के संयोजक डॉ नरेश कुमार ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था बाजार आधारित है, जो हमें स्वीकार नहीं है। अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि अगला लक्ष्य 30 नवंबर को लखनऊ में विशाल रैली करने का है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री शिव कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने कोरोना काल का फायदा उठाते हुए अनेक भत्ते समाप्त कर दिए हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री देवेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारी शिक्षकों को सिर्फ धोखा ही मिला है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है सांसद विधायक 1 दिन की शपथ लेने के बाद आजीवन पेंशन प्राप्त करते हैं और 25-30 साल सेवा करने के बाद कर्मचारी पेंशन विहीन रहेगा।
पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि कर्मचारी शिक्षकों की नाराजगी मोल लेकर सरकार का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक कर्मचारी शिक्षकों की एकता बनी रहेगी।
इस मौके पर इं जयपाल, उदयवीर सिंह, जगवीर सिंह, कश्मीर सिंह यादव, डॉ हरेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, इं हरज्ञान सिंह, सोहन सिंह, साहब सिंह, राधेश्याम शर्मा, चंद्रपाल सिंह, नरेश चंद्र, आदित्य, विष्णु सिंह, पृथ्वी सिंह, डॉ निशा शर्मा, सुधीर चौहान, अमित चौहान, अवधेश शर्मा, पूनम सिंह, दीक्षा सिंह, पूनम शर्मा, सुप्रिती शर्मा, ताहिरा बेगम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें