फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ईदगाह और मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी ईद-उल-अजहा की नमाज

विज्ञापन
अलीगढ़ : शाहजमाल ईदगाह पर ईद-उल-अजहा को लेकर लाइटें लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

ईद - उल - अजहा की नमाज रविवार को ईदगाह व मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। शहर में ईद और शाहजमाल व जमालपुर में नमाज को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शनिवार को शाहजमाल ईदगाह में महापौर मोहम्मद फुरकान व नगर आयुक्त गौरांग राठी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ईदगाह कमेटी के जिम्मेदारों के संग बैठक भी की। इस मौके पर शहर मुम्ती मोहम्मद खालिद हमीद की मौजूदगी रही।
शाहजमाल ईदगाह के आसपास सफाई व्यवस्था का निरीक्षण नगर आयुक्त व महापौर ने किया। कुछ देर तक वह रुककर लोगों से भी जानकारी हासिल की। शहर मुफ्ती से राय मशविरा लिया गया। इसके बाद नगर आयुक्त व महापौर ने ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद के आसपास का जायजा लिया। सफाई व प्रकाश व्यवस्था भी देखी। इसके लिए अधीनस्थों को हिदायत भी दी गई। इस दौरान ईदगाह को आने जाने वाले रास्तों पर सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था के अलावा पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
विज्ञापन

मुस्लिम इलाकों के बाजार में रात तक उमड़ी भीड़
ईद-उल-अजहा को लेकर मुस्लिम इलाकों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ शनिवार देर रात तक उमड़ी रही। नमाज पढ़ने के लिए जहां कुर्ता - पायजामा की बिक्री रही। वहीं, बकरों की मंडी भी कई जगह लगी रही। बकरे की कीमतों में लोगों ने मोलभाव भी किया। पिछले साल की अपेक्षा इस बार बकरे महंगे बिके। ऊपरकोट, रेलवे, मेडिकल रोड पर खरीदारों की भीड़ रही। महिलाओं ने जहां आर्टिफिशियल आभूषण, कपड़े, बुर्के खरीदे। वहीं, पुरुषों ने कुर्ता - पायजामा खरीदा।
नमाज का वक्त सुबह
ईदगाह शाहजमाल 6:30
ईदगाह जमालपुर 7.00
जामा मस्जिद ऊपरकोट 7.00
जामा मस्जिद एएमयू 7.00
बू अली शाह मस्जिद 7:30
अलबरकात स्कूल मस्जिद 7:30
हजरत बिलाल मस्जिद मकदूम नगर 7.00
मोती मस्जिद फूल चौराहा 6.00
मस्जिद पीली कोठी सराय हकीम 7 .00
मस्जिद छतारी कंपाउंउ रसलगंज 6:45
मस्जिद अनोना हाउस 6.00
मस्जिद नुमाइश मैदान 8.00
जामा मस्जिद सर सैयद नगर 7.00
बड़ी मस्जिद सराय रहमान 6:15
मस्जिद तामीर-ए-मिल्लत 6:45
मस्जिद जोहराबाग 6:05
मस्जिद शौकत मंजिल 6:15
मस्जिद रहमत बानो 6:30 े
मस्जिद फ्रेंड्स कॉलोनी 7.00
कुर्बानी का प्रतीक ईद-उल-अजहा : शहर मुफ्ती
शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि कुर्बानी, त्याग का प्रतीक ईद-उल-अजहा त्योहार है। यह त्योहार पैगंबर हजरत इब्राहिम अस व पैगंबर हजरत इस्माइल अस की सुन्नत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह व मस्जिद के अंदर ही पढ़ें। सड़क या रास्ते में नमाज अदा न करें। कुर्बानी के बाद जानवरों का अपशिष्ट सड़क या रास्ते न फेंके, बल्कि नगर निगम द्वारा लगाए गए कूड़ेदान में डालें। सभी की भावनाओं का ख्याल रखना हम सभी का इंसानी फरीजा है।
ईदगाह सुरक्षा घेरे में, ड्रोन से होगी निगरानी
अलीगढ़। ईद को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार शाम से सेक्टर स्कीम लगाकर 18 सेक्टरों में विभाजित कर दिया है। इधर, देर शाम चेकिंग के बाद ईदगाह को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। वहीं डीआईजी दीपक कुमार ने भी ईदगाह पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। शनिवार देर शाम से लागू की गई सेक्टर स्कीम 12 जुलाई तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि शहर के सभी संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस लगाई गई है। आरएएफ, पीएसी के साथ-साथ ईदगाह, जमालपुर और जामा मस्जिद पर क्यूआरटी तैनात की गई है। शाम को एडीएम सिटी राकेश पटेल व एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत की अगुवाई में ईदगाह स्थल पर चेकिंग कराई गई। उन्होंने कहा कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थलों पर नहीं की जाएगी। लोग कानून बनाए रखें। अफवाहों व झूठी खबरों पर ध्यान न दें।
आज यहां यातायात रहेगा प्रतिबंधित
- बन्नादेवी फायर सर्विस वाले तिराह से गूलर रोड तथा रघुवीर रोड की ओर।
- मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर।
3. रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह की ओर।
4. कवरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की ओर।
5. आगरा रोड से मामू भांजा की ओर।
6. मदार गेट तिराहे से हलवाई खाना की ओर।
7. सासनी गेट चौराहे से भुजपुरा की ओर।
8. इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की ओर।
9-खैर रोड पर गोंडा तिराहे से देहली गेट चौराहे की ओर।
10-गोंडा रोड बाईपास पुलिस चौकी कुतुबपुर शाह से रोरावर की ओर।
11-नादा पुल से देहली गेट चौराहे की तरफ।
इन स्थानों पर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित होंगे
1. देहलीगेट चौराहा से खैर रोड की ओर।
2. खैर रोड पशु चिकित्सालय तक संपूर्ण मार्ग।
3. खटीकान चौराहा से खैर रोड की ओर।
4. हीरानगर चौराहे से खैर रोड की ओर।
5. हीरानगर चौराहे से पटपटगंज तिराहे की ओर।
6. हीरागंज चौराहे से चरखवलान की ओर।
7. जौहरी मंदिर से चरखवलान की ओर।
8. कर्बला से ईदगाह की ओर।
9. महेशपुर फाटक से क्वार्सी चौराहे की ओर।
10. जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की ओर।
11. पुरानी चुंगी से जमालपुर की ओर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें