अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेंटर जनरल की ओर से पिछले दिनों आयोजित कारपोरेट मीट में भाग लेने वाले छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेजीडेंशियल कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर प्रोफेसर इमरान सलीम रहे।
उन्होंने कहा कि जीवन में जब भी कोई रुकावट आए तब हौसला नहीं हारना चाहिए। महामारी के दौरान जब सभी प्रकार की गतिविधियां बंद हो रही थी, तब उन्होंने अपनी कोचिंग एकेडमी में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करवाई और उसके चौंकाने वाले परिणाम निकले।
वह ऑनलाइन वीडियो अभी भी नेट पर मौजूद हैं, जिनका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी उठा सकते हैं। कार्यक्रम में ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट आफीसर साद हमीद ने कहा कि जल्द ही विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट के लिए कई बड़ी कंपनियां आने वाली हैं।
सहायक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी जहांगीर आलम सिद्दीकी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर अपनी 100 फ़ीसदी क्षमताओं के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर अमराह मरियम, मोहम्मद सोहेल, कामरान आदि मौजूद थे।