अलीगढ़ की तहसील अतरौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डीएम की मानवीय पहल देखने को मिली, जहां उन्होंने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक कुर्सी पर बैठाकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस पहल की उपस्थित लोगों और अधिकारियों ने जमकर सराहना की। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एसडीएम सुमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ0 नीरज त्यागी, पीडी भालचंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।