फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अयोध्या जाएंगे अलीगढ़ के दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में होने वाले दीपोेत्सव के लिए अलीगढ़ से दीये भेजे जाएंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम के लिए योगी सरकार ने नई पहल शुरू की है। इसके लिए अलीगढ़ की ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि जिले से पंचायतों के माध्यम से दीये बनवाकर अयोध्या में प्रज्ज्वलित कराने के आदेश मिले हैं। इसी के तहत अलीगढ़ जिले की सभी ग्राम पंचायतों से पांच-पांच दीपक लिए जाएंगे। इसके लिए सभी सचिवों व एडीओ को आदेश जारी कर दिए हैं।
इसमें सभी को हर पंचायत से दीपक एकत्र करने का जिम्मा दिया गया है। वह पंचायत सचिव अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से यह दीपक एकत्रित करके ब्लॉक तक पहुंचाएंगे। वहां से जिला मुख्यालय और यहां से एकत्र हुए दीयों को अयोध्या भेजा जाएगा। अफसरों के मुताबिक जिले के 12 ब्लॉकों में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं। ऐसे में करीब 4300 से अधिक दीये अलीगढ़ से अयोध्या भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें