फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पक्षियों के कलरव से हो सवेरा, ऐसा शहर हो मेरा

विज्ञापन
अलीगढ़ : अमर उजाला द्वारा संतुष्टि का सकोरा अभियान में चिड़ियों के लिए पानी रखतीं बबिता सिंह जादौ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अमर उजाला के दायित्व संस्था के साथ पक्षियों की सुरक्षा और उन्हें दाना-पानी देने के लिए शुरू किए किए गए अभियान ‘संतुष्टि का सकोरा’ के दूसरे दिन मंगलवार को ओजोन सिटी के पार्क में बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। सभी ने एक स्वर में कहा, पक्षियों के कलरव से हो सवेरा, ऐसा शहर हो मेरा। बच्चों ने पक्षियों से संबंधित संदेश लिखे पोस्टर बनाने के साथ कविताएं और गीत सुनाए। इस अभियान से प्रभावित होकर वे बोले, हम रोजाना परिंदों को दाना-पानी देंगे।
कार्यक्रम में बुजुर्गों ने कहा कि पक्षी हमारे मित्र भी हैं। अपने मित्र का गर्मी में ख्याल रखना हमारा दायित्व है। प्रकृति ने हमें जो कुछ दिया है, उसकी हिफाजत बहुत जरूरी है। इस दौरान बच्चों की उत्सुकता देखने लायक थी। बच्चों के पक्षियों के पीछे भागते हुए दाना खिलाने का प्रयास, उन्हें अपने हाथ से पानी पिलाने की कोशिशें घंटों तक चलीं। ऐसा लगा कि परिंदे बच्चों से खेल रहे हैं। सभी ने पक्षियों के प्रति जो प्रेम दिखाया, वह दूसरों को प्रेरित करने लायक है। दायित्व संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने लोगों को अभियान की जरूरत पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनें और जुड़ें। परिंदों को दाना-पानी देने का संकल्प आप भी दोहराएं। कार्यक्रम मेें ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, मोहन राणा, आयुष सिंह, विजय, रोहित, नमन मित्तल, यतेंद्र, नवरतन सिंह, तमन्ना, भव्य आदि का सहयोग रहा। दायित्व संस्था की सचिव कल्पना सिंह जादौन ने पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डाला और लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पक्षियों को बचाना है
अमर उजाला की पक्षियों को बचाने के लिए दाना-पानी देने की मुहिम सराहनीय है। हमें भी अपने घरों के आस-पास पानी व दाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- प्रवीण मंगला, सीएमडी ओजोन सिटी
भीषण गर्मी में पक्षियों को दाना-पानी बेहद जरुरी है। इसके अभाव में कई बार वे दम तोड़ देते हैं। प्रकृति को बचाने में इनका अहम योगदान है।
- मेघराज सिंह, ओजोन सिटी सोसायटी
पर्यावरण के प्रदूषित होने से प्रकृति भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में गर्मी से पक्षियों को बचाने के लिए हमें नियमित दाना-पानी रखना जरूरी है।
- हम्बीर सिंह, ओजोन सिटी सोसायटी
-
अमर उजाला के इस अभियान से सीख मिली है कि हमें भी प्रकृति को बचाने के लिए पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
- मनीष आनंद, ओजोन सिटी सोसायटी
समाज को प्रेरित करने में अग्रणी अमर उजाला ने प्रकृति की धरोहर को बचाने की जो मुहिम चलायी है, इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।
- शैलेंद्र, ओजोन सिटी सोसायटी
पक्षियों को भूख-प्यास से बचाने के लिए घर व ऑफिस के बाहर व छतों पर पानी व दाने की व्यस्था करनी चाहिए।
- पवन जादौन, ओजोन सिटी सोसायटी
आज से मैने भी संकल्प लिया है कि पक्षियों को नियमित घर की छत पर दाना-पानी रखूंगी और अपने दोस्तों को भी प्रेरित करुंगी।
- लवाशी, ओजोन सिटी सोसायटी
अभियान से जुड़कर काफी अच्छा लगा। अब रोजाना पक्षियों को दाना-पानी रखकर सभी को यह कार्य करने के लिए कहूंगी।
- मुस्कान, ओजोन सिटी सोसायटी
जरा गौर करिए, शहर कंकरीट के जंगल में बदलते जा रहे हैं। गांवों में भी पेड़-पौधे कटते जा रहे हैं। शहर में आलीशान कोठियां तो हैं, मगर उसमें पक्षियों के रहने का कोई आश्रय नहीं है। घर-आंगन में फुदकती रहने वाली गौरैया भी गायब हो गई। इन्हें बचाने के लिए सबको आगे आना होगा। प्रकृति ने हमें जो कुछ दिया है, उसे बचाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
- सुबोध नंदन शर्मा, पर्यावरणविद्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें