उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड रैकिंग (जुलाई 2021) में अलीगढ़ मंडल तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। पिछले महीने मंडल चौथे स्थान पर था। प्रदेश स्तर पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के आधार पर प्रत्येक माह हेल्थ डैशबोर्ड रैकिंग जारी की जाती है।
जुलाई महीने में अलीगढ़ मंडल तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। जून महीने में मंडल चौथे स्थान पर था। वहीं मई और अप्रैल में अलीगढ़ मंडल क्रमश: पांचवें और चौथे पायदान पर था। एडी हेल्थ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि रैकिंग में सहारनपुर प्रथम एवं मेरठ मंडल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि जनपद रैकिंग में हाथरस पांचवें और अलीगढ़ 43वें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि हमलोग मंडल को पहले नंबर पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।