फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फन रेस में ध्रुव, हर्षिता, गणेश, गौरी रहीं प्रथम

विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक एथलेटिक एंड स्पोर्टस मीट में विजेता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव स्पर्धा 2021 का आयोजन किया गया। स्पर्धा का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने मशाल प्रज्ज्वलित करके किया।
विज्ञापन

स्पर्धा मेें एलकेजी फन रेस बालक वर्ग में ध्रुव, बालिका वर्ग में हर्षिता सिंह, यूकेजी में गणेश बघेल, गौरी, कक्षा-1 फन रेस मोटर में कृष्णा महेश्वरी, तनिष्का, कक्षा-2 पिक एंड ड्राप फन रेस में हर्ष कुमार, काव्या यादव, कक्षा-3 रेस में अंश कुमार, सोनाली चौधरी, कक्षा-4 बैलून ब्लास्ट रेस में सुमित कुमार, कक्षा-4 मैथ पजल रेस में सुखमन प्रीत कौर, कक्षा-5 के 50 मीटर हर्डल रेस में जतिन, 40 मीटर हर्डल रेस में दिव्या बघेल प्रथम स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि गौरांग राठी ने कहा कि बच्चों के जीवन में खेलों का निर्णायक महत्व है। मानसिक श्रम के साथ शारीरिक श्रम और अभ्यास भी अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि पढ़ाई का खेलों के साथ सामंजस्य अभूतपूर्व परिणाम देता है। शिक्षाविद् यतेंद्र मोहन झा ने कहा कि इस स्कूल के सतत् प्रगति से उन्हें संतोष मिलता है।
विज्ञापन

स्कूल के बैग पाइपर बैंड के सभी सदस्यों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। छात्रा हिया ढाली व रुद्र प्रताप सिंह ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सुधा सिंह, रजनी कुंतैल, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, ललित वत्स, रूपकिशोर, कीर्ति पालीवाल, सतीश कुमार, दिलीप शर्मा, आनंद पाठक, पल्लव शर्मा, तेजवीर सिंह, यजुवेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें