फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Development Authority: ग्रेटर अलीगढ़ को लॉन्च करने का रास्ता साफ, नक्शा शुल्क 37 रुपये वर्गमीटर बढ़ा

Sun, 30 Mar 2025 11:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एडीए बोर्ड बैठक में  नक्शा शुल्क 37 रुपये वर्गमीटर बढ़ा दिया गया है। अलीगढ़ के ग्राम सिंधौली में 0.6490 हेक्टेयर भूमि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चिन्हित की गई थी। इस भूमि पर अब इंडियन ऑयल कारपोरेशन का रिटेल आउटलेट स्थापित होगा।  ग्राम सभा कस्तली वैश्य में वन विभाग की 87.711 हेक्टेयर जमीन पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, इस पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
एडीए बोर्ड बैठक में कमिश्नर, डीएम, एडीए व अन्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की 87वीं बोर्ड बैठक 29 मार्च को रामघाट रोड स्थित एडीए कार्यालय के सभागार में हुई। जिसमें ग्रेटर अलीगढ़ आवासीय योजना को लाॅन्च करने का रास्ता साफ हो गया। 

विज्ञापन


अलीगढ़-खैर रोड पर 335.79 हेक्टेयर में विकसित होने वाली इस आवासीय योजना में 74.309 हेक्टेयर भूमि पर पार्क और हरित पट्टिका बनाई जानी है। इसके लिए भू-उपयोग परिवर्तन की फाइल शासन को भेजी गई थी। इसमें देरी होने पर बोर्ड की बैठक में ग्राम सभा कस्तली वैश्य में वन विभाग की 87.711 हेक्टेयर जमीन पर ग्रीन बेल्ट विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया, इस पर सहमति बन गई। इसके साथ ही मानचित्र स्वीकृति शुल्क में प्रति वर्गमीटर 37 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

मंडल आयुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम संजीव रंजन, एडीए उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे, नगर आयुक्त विनोद कुमार और सचिव दीपाली भार्गव सहित अन्य अधिकारियों के समक्ष 10 प्रस्ताव रखे गए। जिसमें आठ पर सहमति बन गई। एक प्रस्ताव पास नहीं हुआ। सदन में टीकाराम चैरिटेबल फैमिली ट्रस्ट की एटा चुंगी स्थित भूमि का भू उपयोग परिवर्तन करने का मामला रखा गया। इसके लिए वीसी ने ट्रस्ट को 45 दिन में दस्तावेज पेश करने का समय दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टीपी नगर में निर्माण शुरू कराने पर जोर

बोर्ड की बैठक में अलीगढ़-खैर मार्ग पर ग्राम ल्हौसरा विसावन में विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर के तलपट मानचित्र को पास कराने के लिए सेक्टर एक और दो में आंशिक संशोधन का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर बोर्ड ने सहमति जाहिर कर दी। इससे टीपीनगर के प्लाॅट को मानचित्र में व्यवसायिक रूप से दर्ज किया जा सकेगा। इससे प्लाॅट को खरीदने वाले अपने व्यवसाय के लिए तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा सकते हैं। इसके अलावा महायोजना-2031 में प्रस्तावित रिंग रोड पर विकसित होने वाले लघु उद्योगों के लिए पर्यावरणीय प्रभाव के आंकलन की रिपोर्ट तैयार करने की सहमति बनी। जीटी रोड पर दिल्ली की ओर से भीकमपुर की सीमा से रिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित है।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की जमीन पर बनेगा आईओसी का आउटलेट
अलीगढ़ के ग्राम सिंधौली में 0.6490 हेक्टेयर भूमि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए चिन्हित की गई थी। इस भूमि पर अब इंडियन ऑयल कारपोरेशन का रिटेल आउटलेट स्थापित होगा। इसका प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया, जिसे सहमति दे दी गई है। इस भूमि का भू-उपयोग परिवर्तन करने का प्रस्ताव रखा गया है। भवन निर्माण एवं विकास उपविधि में औद्योगिक भवनों के लिए एफएआर 1.5 से बढ़ाकर 2.0 कर दिया गया है। इसके साथ ही जसरथपुर में 26579 वर्गमीटर भूमि में इंटर काॅलेज के मानचित्र पर सहमति दी गई। इसमें 10 फीसदी बिल्डअप एरिया रहेगा, बाकी भूमि खाली रहेगी।

मानचित्र स्वीकृति के सात प्रकार के शुल्क
शुल्क की श्रेणी   अब कितना शुल्क पहले और अब में अंतर
बाह्य विकास शुल्क 1086 रुपये प्रति वर्गमीटर 44 रुपये बढ़ा
नगरीय विकास प्रभार 203 रुपये प्रति वर्गमीटर यथावत
सुदृढ़ीकरण शुल्क 102.40 रुपये प्रति वर्गमीटर यथावत
निरीक्षण शुल्क 20 रुपये प्रति वर्गमीट 5 रुपये कम हुआ
मलवा शुल्क 49.40 रुपये प्रति वर्गमीटर यथावत
पर्यवेक्षण शुल्क 10 रुपये प्रति वर्गमीटर 2.10 रुपये कम
आंतरिक विकास शुल्क 1211 रुपये प्रति वर्गमीटर यथावत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें