सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। सुंदर ने ढाई लाख रुपये और जेवर लूटकर ले जाने का भी आरोप लगाया है। 29 मार्च सुबह करीब नौ बजे मीना थाना पाली मुकीमपुर के गांव नगला अहेरिया के पास सड़क पर अचेत हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर बदलवाकर हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है।
परिजनों कहना है कि करीब आठ माह पहले याकेश का मीना के भाई के साथ भी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग करने में कार्रवाई की थी। एक महीने पहले एसएसपी से भी आरोपी की शिकायत की गई थी। उस समय उसने मीना को जेठानी पूजा को धमकी दी थी कि उसे मेरे साथ भेज दो और वह अपने साथ उसे रखेगा। सीओ छर्रा धनंजय सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।