फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दीपोत्सव: 51 हजार दीपों से जगमगाया अचल सरोवर, आसमान में दिखे शिव-राम, पहली बार हुआ ड्रोन शो

Sat, 14 Nov 2026 11:01 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अचल सरोवर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहां 51 हजार दीपक जलाए गए। पहली बार वहां ड्रोन शो हुआ। लेजर शो भी हुआ, जिससे शिव तांडव, रामायण, कृष्ण लीला, वंदेमातरम और जय हो की प्रस्तुतियां दी गई।
विज्ञापन
दीपकों से जगमगाता अचल सरोवर - फोटो : रूपेश शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

51 हजार दीपों की सुनहरी रोशनी और आसमान में भगवान शिव व प्रभु राम की दिव्य आकृतियों ने अलीगढ़ के अचल सरोवर को जगमगा दिया। नगर निगम के दीपोत्सव में पहली बार हुए ड्रोन शो और लेजर लाइट प्रस्तुतियों ने शहरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम आयोजित कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से शिव और राम की आकृतियां प्रदर्शित की गईं। लेजर शो में शिव तांडव, रामायण, कृष्ण लीला, वंदेमातरम और जय हो की प्रस्तुतियां हुईं। रंगोली, आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव की रौनक बढ़ाई। महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की पहल पर हुए आयोजन में सांसद सतीश गौतम, एमएलसी तारिक मंसूर, विधायक अनिल पाराशर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, शकुंतला भारती और भाजपा नेता रघुराज सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ने एक दीप स्वच्छता के नाम जलाने का संकल्प लिया। नगर आयुक्त और महापौर ने अचल सरोवर की सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को आयोजन का उद्देश्य बताया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें