फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सवेरे सेल्समैन से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरला थाना क्षेत्र में रहमापुर-बरला मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप सुबह करीब सवा आठ बजे खल व्यापारी के सेल्समैन को चार बदमाशों ने रोक लिया। कनपटी पर तमंचा रखकर सेल्समैन के पास दो लाख रुपये और मोबाइल लूटा और भाग निकला। बदमाशों के भागते ही पीड़ित ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी और सीओ बरला मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कस्बा कौड़ियागंज निवासी धर्मपाल पुत्र गंगा सिंह कस्बे के खल व्यापारी धीरज अग्रवाल पुत्र रामकुमार के यहां सेल्समैन हैं। रविवार की सुबह वह बाइक से नरौना 12 नंबर पर झुझरका निवासी दुकानदार सुरेंद्र कुमार के यहां से तगादे का 2 लाख 5 हजार रुपये लेकर कौड़ियागंज लौट रहे थे। सुबह करीब 8:15 बजे रहमापुर के आगे पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी के बीच दो बाइक पर मौजूद चार लुटेरों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन धर्मपाल को घेर लिया। कनपटी पर तमंचा रखकर पास मौजूद तगादे के रुपये और मोबाइल लूटकर भाग निकले। सीओ बरला कर्मवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। धर्मपाल ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें