फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के अभाव में युवा साधु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के पंचनगरी लोधी विहार स्थित मरघट में उपचार के अभाव में एक 33 वर्ष के साधु की मौत हो गई। लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी के पास ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई थी। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद किसी के कान पर जू नहीं रेंगा और अंतत: बाबा चल बसे। 33 वर्षीय नेत सिंह उर्फ अजयनाथ तिवारी की मौत रविवार सुबह पंचनगरी स्थित मरघट में हो गई। समाजसेवियों ने उनके शव को इगलास स्थित उनके गांव भिजवा दिया है।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने बताया कि साधु बाबा पंचनगरी पोखर के पास स्थित मंदिर में 3-4 साल से रह रहे थे। वर्ष 2014 में दुर्घटना में उनके बायें पैर की हड्डी टूट गई थी। सीढ़ी से गिरने के कारण फिर से हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। इसलिए पैर में गहरे जख्म थे और चलने-फिरने में दिक्कत थी। 21 अप्रैल को तबियत खराब हुई तो लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर स्वास्थ्यकर्मियों को बुला लिया। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें छेरत और बाद में जीटी रोड स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन से मुक्त कर दिया गया था। 29 अप्रैल को मंदिर पहुंचे लेकिन कोरोना वायरस के डर से कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज की।
उसके बाद बाबा पंचनगरी लोधी विहार चौराहे के पास स्थित मरघट में पहुंच गए और वहीं रहने लगे। भारत गोस्वामी और उनके साथी 30 अप्रैल को मरघट पहुंचे और जिलाधिकारी से संज्ञान लेने का आग्रह करते हुए फेसबुक पर लाइव किया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को ट्वीट कर मदद का आग्रह किया गया। दो मई की रात्रि में जब युवक खाना लेकर गए तो साधु बाबा ज्यादा परेशान दिखे। भारत गोस्वामी ने बताया कि 48 घंटे तक मदद नहीं मिलने से साधु बाबा दुनिया छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें