फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकराबाद थाने के होमगार्ड पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के थाना अकराबाद में तैनात एक होमगार्ड पर उसके छोटे भाई की पत्नी ने दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाने में दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि जेठ ने उसे दो नवंबर को घर में अकेले पाकर दबोच लिया था और दुष्कर्म की कोशिश की थी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहती है।
11 साल पहले उसकी शादी आरोपी के छोटे भाई से हुई थी। दो साल से पति उसे दगा देकर किसी अन्य महिला के साथ जाकर रहने लगा है। वह दो बच्चों का लालन पालन एक स्कूल में काम करके करती है। वाकया दो नवंबर का है। पीड़िता के मुताबिक वह घर पर अकेली थी। तभी होमगार्ड जेठ घर पर आया और उसने दुष्कर्म की नीयत से दबोच लिया। दुष्कर्म की कोशिश की। मगर, विरोध के चलते सफल न हुआ। घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया था।
इस मामले में थाना पुलिस को शिकायत दी। मगर, पुलिस ने जेठ के उसी थाने में होमगार्ड होने के चलते सुनवाई नहीं की। उल्टा आरोपी की ओर से एक तहरीर लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। मंगलवार को इस मामले में एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने महिला थाने के माध्यम से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला थाना इंस्पेक्टर सुनीता मिश्रा के मुताबिक आरोपी होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें