फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिल बैंक कर्मी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया विषाक्त, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस के मैरिस रोड स्थित रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। महिला छह साल पूर्व पति की मौत के बाद से ससुरालियों और मायके वालों सहित अपने दो बच्चों से रिश्ते-नाते खत्म करके अलग रहकर रामघाट रोड स्थित एक निजी बैंक में काम कर रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल वालों के सुपुर्द कर दिया। वह भी विषाक्त खाकर जान की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के मुताबिक बैंककर्मी सीमा भारद्वाज (38) पत्नी स्व: ललित भारद्वाज निवासी खुशीपुर, खुर्जा, बुलंदशहर यहां रॉयल अपार्टमेंट में रहती थी। गुरुवार को उसकी विषाक्त खाने से हालत बिगड़ी तो पड़ोसियों ने उसे क्वार्सी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। साथ ही उसकी बहन व ससुरालियों को सूचना दी थी। गुरुवार रात को आए मृतका के देवर अमित भारद्वाज ने बताया कि पति के देहांत के बाद भाभी छह साल से ससुराल, मथुरा के गोविंद नगर जन्मभूमि इलाके में स्थित मायके वालों सहित अपने दो बच्चों से अलग यहां रहने लगी थी। उसने विषाक्त क्यों खाया इसके संबंध में कोई जानकारी है। संभवत: वह डिप्रेशन की शिकार हुई होगी। शव का पोस्टमार्टम के बाद ससुरालियों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें