फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बरेली में गिरफ्तार अलीगढ़ का सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार सिपाही चंद्र किरन को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया है कि सिपाही अतरौली थाने में तैनात था और 13 मई को दो दिन का अवकाश लेकर गया था।
विज्ञापन

दरोगा भर्ती के लिए नवंबर 2021 में पूरे प्रदेश में ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम जारी करने के दौरान ज्यादा अंक पाने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा की समीक्षा की गई तो पता चला कि आगरा के आरवी ऑनलाइन सेंटर पर परीक्षा देने वाले मुजफ्फरनगर के गांव खटौला निवासी फुरकान अली और मेरठ के राधेश्याम विद्यापीठ में परीक्षा देने वाले सहारनपुर के गांव तिलहर निवासी सिपाही चंद्रकिरन, झबरेरा चंदौरी के प्रवीन और खानपुर गुज्जर गांव के मोहम्मद मोहसिन ने 80 फीसदी से ज्यादा सवालों के सही जवाब दिए थे।
इस जांच में धांधली की पुष्टि होने पर बरेली कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। जब ये लोग दस्तावेज सत्यापन के लिए बरेली पहुंचे तो चंद्रकिरन आदि को गिरफ्तार कर लिया गया। यह रिपोर्ट बरेली से जिला पुलिस का प्राप्त हुई। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी चंद्रकिरन के विषय में रिपोर्ट मिलने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। वह अतरौली थाने में तैनात था और 13 मई को आकस्मिक अवकाश लेकर यहां से रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें