फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर भड़के कांग्रेसी, जुलूस निकाला

विज्ञापन
रेलवे रोड़ पर महगाई के विरोध में विरोध प्रदर्शन जुलूस निकालते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कां? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेसी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय रेलवे रोड पर इकट्ठा हुए और यहां से हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में रेलवे रोड, चौराहा अब्दुल करीम, फूल चौक, हलवाई खाना, मदार गेट, दुबे का पड़ाव, कम्पनी बाग, मामू भांजा होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

समापन स्थल पर विवेक बंसल ने कहा कि भीषण महंगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सरकार अपनी मुनाफाखोरी में कोई कमी नही कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री में थोडी सी नैतिकता है तो उनको लखीमपुर कांड के बाद तत्काल अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठा. संतोष सिंह एड, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, माया गुप्ता, सुषमा शर्मा, बेबी जॉन, मीनू चतुर्वेदी, पूनम शुक्ला, इमराना बेगम, सुबोध बंसल, अरुण कुमार गुप्ता गुड्डू, डूंगर सिंह, डा. जयवीर उपाध्याय, सुशील गुप्ता, शकील खान, रमेश शर्मा, गया प्रसाद गिर्राज, डा. धर्मेन्द्र लोधी, सुनील कुमार, आनंद बघेल, डा. शेरपाल सविता, अजमेरी मलिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

युवक कांग्रेसियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
जुलूस के दौरान युवक कांग्रेसजनों ने गांधी पार्क के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष उजैर दिलशाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर, नितिन चौहान, सुनील कुमार, रोहित कोटलवार, विशाल चौहान, नन्नू मलिक, शेवज सल्लू, अनस आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें