कोविड काल के बाद होली के मौके पर शुक्रवार को नुमाइश मैदान में चली आ रही पुरानी परंपरा के अंतर्गत शिविर लगाकर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान इन शिविरों में अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर होली खेली, बल्कि एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की। विभिन्न धर्म के लोगों ने एक साथ होली मिलन समारोह मनाकर गंगा जमुनी तहजीब का भी परिचय दिया।
यहां यह परंपरागत आयोजन कोविड के चलते दो साल से नहीं हो पा रहा था। इधर, एमएलसी चुनाव की वजह से आचार संहिता लगी हुई है। इस कारण होली मिलन समारोह में राजनीतिक शिविर नहीं लगे। नगर निगम ने नुमाइश मैदान में साफ सफाई के साथ पानी के इंतजाम किए।
सांसद सतीश गौतम, नवनिर्वाचित शहर विधायक मुक्ता राजा, निवर्तमान विधायक संजीव राजा, नवनिर्वाचित कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, मेयर मो. फुरकान, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, सभापति मुकेश शर्मा, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, डॉ. एचएन सिंह, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, उप्र राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा आदि ने शिविरों में जाकर लोगों के गुलाल लगाया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान 40 से अधिक संगठनों ने शिविर लगाए थे।
ये संगठन रहे मौजूद
- प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी, आल इंडिया बंजारा सेवा संघ, भारतीय सेना फाउंडेशन, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, सिंधी समाज, भारतीय माली समाज उत्थान समिति, ऑल इंडिया धनगर महासभा, नागर सेवा समिति, बारहसैनी कॉलेज सोसायटी, आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा, अखिल भारतीय लोधी महासभा, क्षत्रिय महासभा, वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ, अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल, अलीगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, मानव उपकार समिति, नगर निगम, उड़ान सोसायटी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, भारत स्वाभिमान पतंजलि योग संस्थान, आर्य समाज, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वदेशी जागरण मंच आदि मौजूद थे।
ये रहे मौजूद
- नुमाइश बाबू अर्पित शर्मा, मास्टर ओम प्रकाश, भूपेंद्र वार्ष्णेय, सुरेश पेठा, शमन माहेश्वरी, विष्णु कुमार बंटी, डॉ. शैलेंद्र सिंह टिल्लू, ज्ञानेंद्र मिश्रा, डॉ. ललित उपाध्याय, राजीव अग्रवाल, डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह, नेम सिंह सोलंकी, तरुण चौहान, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।