फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रधानाचार्य पर फर्जी नियुक्ति का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड चंडौस के श्री शिव शक्ति सेठ नौबत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवाबपुर में प्रधानाचार्य रामजीलाल पर फर्जी नियुक्ति का आरोप लगा है। वह 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस मामले की शिकायत डीआईओएस से की गई है।
विज्ञापन

गांव के कैलाश चंद्र ने फर्जी नियुक्ति की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम, संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि रामजी लाल की नियुक्ति 5 जुलाई 1980 में हुई थी। उनकी नियुक्ति के समय उनके पिता बाबूराम प्रबंध कार्यकारिणी में आजीवन सदस्य थे।
शिक्षा अधिनियम के अनुसार, नियुक्ति अवैध है। रामजीलाल ने वर्ष 1984 में आईजीडी बॉम्बे से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसे नियुक्ति के समय अनुमोदन में इंटर आईजीडी दर्शाया गया है। कैलाश ने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधानाचार्य रामजीलाल ने कहा कि जो आरोप लगाया गया है कि वह बेबुनियाद है, क्योंकि उन्हें अप्रशिक्षित ग्रेड में नियुक्ति मिली थी। 1984 में इंटर किया था। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि पारिवारिक खुन्नस के चलते कैलाश चंद्र फर्जी नियुक्ति का आरोप लगा रहे हैं।
- प्रधानाचार्य रामजीलाल की फर्जी नियुक्ति की शिकायत कैलाश चंद्र ने की है। इस मामले में जांच चल रही है। शैक्षिक प्रमाण पत्रों को प्रमाणिकता के लिए आईजीडी बॉम्बे भेजा गया है। सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जा सकती है। - डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें