फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सीएनजी वाहन बढ़े, कम हो गई आपूर्ति, पंपों पर लगी है लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के विकल्प के रूप में सरकार वाहनों में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के इस्तेमाल पर जोर दे रही है लेकिन पेट्रोलियम पदार्थ महंगे होने के कारण इंडियन ऑयल एवं अदाणी नेचुरल गैस ने आपूर्ति में कमी कर दी है। इतना ही नहीं, अगले साल तक सिलिंडर आधारित सीएनजी पंपों को न खोलने का निर्णय भी लिया है। इन परिस्थितियों में प्रत्येक पंप को जरूरत से आधी गैस की आपूर्ति की जा रही है। जिले में 14000 किलोग्राम प्रतिदिन सीएनजी की जरूरत है लेकिन 700 से लेकर 800 किलोग्राम ही मिल रही है, जिसकी वजह से मारामारी हो गई है। सहालग के कारण पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है।
प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित किए जाने के कारण जिले में सीएनजी फिटेड वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। आरटीओ के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 477 प्राइवेट कारों में सीएनजी किट लगी हुई है। इसके अलावा, सात व्यावसायिक वाहन, 260 ऑटो, सात मिनी बस हैं, जबकि इनसे अधिक वाहन तो गैर पंजीकृत हैं। जीटी रोड होने के कारण दूसरे जिलों तथा राज्यों के वाहनों में भी यहां से सीएनजी भरी जाती है। पंपों पर गैस के न होने के कारण दूसरे जिलों के वाहन चालकों से आए दिन झगड़े भी होते रहते हैं।
विज्ञापन

जिले में 10 सीएनजी पंप हैं। इनमें आगरा रोड, मथुरा रोड, पनैठी, सारसौल, तेजपुर जवां, इगलास खैर, टप्पल (2) मे हैं। इनके अलावा, अंडला तथा एक अन्य स्थान पर पंप के लिए काम चल रहा है। गैस की आपूर्ति की कमी का कारण खुर्जा के स्थान पर जहांगीराबाद से गैस की आपूर्ति किया जाना बताया जा रहा है। दूसरी वजह रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि बताई जा रही है। ऐसे में गैस कंपनी ने इन पंपों पर गैस की सप्लाई तीन या चार गाड़ियों के स्थान पर दो गाड़ी प्रतिदिन कर दी है।
मांग से आधी है सीएनजी की आपूर्ति
जिले में जिले में 14000 किलोग्राम सीएनजी की प्रतिदिन जरूरत है लेकिन सात हजार किलोग्राम ही उपलब्ध हो रही है। जिले में गैस की सप्लाई बढ़ाने के लिए गैस कंपनी को लिखा गया है। प्रयास हैं कि गैस की आपूर्ति बढ़े।
- शिवाकांत पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी
अगले साल तेजपुर (जवां) तक ऑनलाइन गैस की व्यवस्था होते ही जिले में गैस का संकट खत्म हो जाएगा। उसी के बाद सिलिंडर आधारित सीएनजी पंप खोली जाएगी। फिलहाल रोक लगा दी गई है। ---
- आलोक गिरी, क्षेत्रीय अधिकारी इंडियन ऑयल अदाणी गैस
मांग के सापेक्ष में सीएनजी की उपलब्धता कम है। पहले जिले में सीएनजी की डिमांड कम थी। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से इसकी मांग बढ़ी है। उपलब्धता न होने से पंप पर भीड़ लग जाती है।
-विजय मंगल गुप्ता, अध्यक्ष, अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
प्रतिदिन एक पेट्रोल पंप को दो से ढाई हजार किलो सीएनजी उपलब्ध हो पा रही है, जो मांग के हिसाब से कम है। गैस आते ही 5 से 6 घंटे में खत्म हो जाती है। उसके बाद लोग अपने वाहन लेकर घंटों खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

-प्रबल प्रताप सिंह, संचालक, सारसौल पेट्रोल पंप
एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी की खपत लगभग 5 से 6 हजार किलो की है। सीएनजी की उपलब्धता सिर्फ 2 से 3 तीन हजार किलो है। ऐसे में ग्राहक पंप पर लड़ता है। अगर उपलब्धता चैन सही हो जाए तो कुछ हालात बदलें।
-आरके सिंह, संचालक, खैर रोड पेट्रोल पंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें