फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बारिश से पहले बनेंगी 133 करोड़ रुपये से 25 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जिले में सड़कों का जाल बिछाने और पहले से बनी सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत करीब 133 करोड़ रुपये की लागत से जिले में 25 सड़कों का निर्माण होगा। गांवों में भी नई सड़कें बनाई जाएंगी। कुछ सड़कों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। उधर, पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई ने बारिश से पहले नई सड़कों को बनाने व गड्ढ़ों को भरने का काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। ऐसा होने से वाहन चालकों व राहगीरों का सफर आसान हो जाएगा।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों के सुझाव पर नई सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। मंजूरी के बाद सड़कों के निर्माण के लिए लखनऊ स्तर से टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में करीब 200 किमी सड़क बनेंगी। निर्माण पर करीब 133.93 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा, सड़कों की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 13.98 करोड़ का बजट रखा गया है। एक किमी सड़क निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण
- 4.17 करोड़ रुपये से लोधा से जिरौली-बुलाकीगढ़ी होते हुए नेशनल हाईवे तक 6.75 किमी सड़क बनेगी।
- 6.52 करोड़ रुपये से बिजौली-दादो रोड वाया ककराली तक 8.00 किमी सड़क बनेगी।
- 3.81 करोड़ रुपये से जिरौली से पन्हेरा वाया लोहगढ़ तक 9.10 किमी सड़क बनेगी।
- 3.20 करोड़ रुपये से पीटीए मथुरा रोड से सलपुर करनपुर तक 7.20 किमी सड़क बनेगी।
- 3.79 करोड़ रुपये से दादो राजमऊ रोड से नगला पुरविया तक 7.20 किमी सड़क बनेगी।
- 4.16 करोड़ से रामघाट रोड रायपुर से जमानपुर तक 5.30 किमी सड़क बनेगी।
- 4.63 करोड़ रुपये से मथुरा रोड से सासनी रोड वाया परीला तक 6.50 किमी सड़क बनेगी।
- 6.51 करोड़ रुपये से चौमुंहा से गंगीरी वाया फजलपुर तक 9.00 किमी सड़क बनेगी।
- 7.68 करोड़ रुपये से सिंधौली खुर्द से हरनोट रजवहा पटरी वाया गणेशपुर तक 12.00 किमी सड़क बनेगी।
- 5.76 करोड़ रुपये से अनूपशहर रोड से रामघाट रोड वाया वाजिदपुर तक 8.00 किमी सड़क बनेगी।
- 3.83 करोड़ रुपये से चंडौस से किन्हुंआ तक 5.10 किमी सड़क बनेगी।
- 7.39 करोड़ रुपये से दौरऊ मोड़ से वीरपुरा वाया नगला सरुआ तक 10 किमी सड़क बनेगी।
- 5.76 करोड़ रुपये से पीटीए रोड से फतेहगढ़ी तक 8.90 किमी सड़क बनेगी।
- 3.31 करोड़ रुपये से गोरई से जमो खुर्द तक 5.10 किमी सड़क बनेगी।
- 5.89 करोड़ रुपये से इगलास से गोरई रोड तक 8.00 किमी सड़क बनेगी।
- 3.23 करोड़ रुपये से चंडौस से डांबर रेलवे स्टेशन तक 5.00 किमी सड़क बनेगी।
- 4.58 करोड़ रुपये से जीटी रोड से लोहर्रा नगला बारौन तक 7.00 किमी सड़क बनेगी।
- 4.46 करोड़ रुपये से पीटीए रोड से मथुरा रोड वाया बरकीगढ़ी-हसनगढ़ तक 10 किमी सड़क बनेगी।
- 4.46 करोड़ रुपये से अतरौली रोड अनूपशहर रोड से हिम्मतपुर तक 6.50 किमी सड़क बनेगी।
- 5.16 करोड़ रुपये से अकराबाद बस स्टैंड से वाया जिरौली हीरा सिंह तक 8.50 किमी सड़क बनेगी।
- 3.80 करोड़ रुपये से नानऊ-सांकरा रोड से भोजपुर तक 5.10 किमी सड़क बनेगी।
- 8.31 करोड़ रुपये से सिंहौर रजवहा की पटरी से बदहद तक 14.00 किमी सड़क बनेगी।
- 3.83 करोड़ रुपये से हाथरस-गोंडा रोड से असरोई तक 5.00 किमी सड़क बनेगी।
- 5.40 करोड़ रुपये से पोथी-लालपुर वाया मलिकपुर तक 8.00 किमी सड़क बनेगी।
- 11.10 करोड़ रुपये से टेंटी गांव रोड से इगलास वाया हरोथा गोरई तक 15.00 किमी सड़क बनेगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले की 25 सड़कों का निर्माण होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। - एमपी वर्मा, अधिशासी अभियंता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के स्तर से कई सड़कों का निर्माण व पुरानी सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। बजट जारी होते ही सड़कों का जल्द निर्माण होगा और बारिश से पहले सड़कों के गड्ढ़ों को भरने का अभियान चलाया जाएगा।
- संजीव पुष्कर, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें