फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दो जोन और 35 सेक्टरों में बांटकर सुधारा जाएगा शहर का ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अब शहर की यातायात व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है। सोमवार शाम इस संबंध में बैठक कर अमूल-चूल परिवर्तन के निर्देश दिए और कहा कि अगले दो माह यातायात पुलिस कड़ी मेहतन कर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधार कर दिखाए। अच्छे काम करने वाले सम्मानित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत पहले चरण में शहर को दो जोन और 35 सेक्टरों में बांटकर जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।
एसएसपी ने बैठक में कहा कि अगस्त व सितंबर माह में यातायात पुलिस को कड़ी मेहनत करनी होगी। इस दौरान शहर का यातायात पूरी तरह दुरुस्त करना होगा। इसके लिए उन्होंने यातायात पुलिस का अलग से ट्रैफिक ग्रिड स्थापित कर कम्युनिकेशन चैनल चलाने के निर्देश दिए। ताकि शहर व देहात पुलिस के चैनल में व्यवधान न हो और यातायात पुलिस का कम्युनिकेशन भी आसान हो जाए। इसके लिए 50 नए हैंडसेट भी जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस लाइन से अतिरिक्त दरोगा लगाने के निर्देश दिए। साथ में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहला चरण--
- शहर को 2 प्रमुख जोन 35 सेक्टरों में विभाजित किया गया।
- ट्रैफिक ग्रिड स्थापित, 63 पिकेट पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती ।
- ट्रैफिक पुलिस को 50 वॉयरलैस (हैंडसेट) दिये गये।
- कम्यूनिकेशन के लिए कंट्रोल रूम में अलग से चेनल स्थापना।
- शहर में प्रवेश के प्रमुख चौराहों पर उपनिरीक्षकों की तैनाती।
- प्रतिदिन निरीक्षक यातायात व उपनिरीक्षक की कार्य की समीक्षा।
- ट्रैफिक पुलिस के सहयोग को सिविल पुलिस को भी निर्देशित किया।
- रात्रि में भी प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त करने के दिए निर्देश ।
- यातायात कर्मी अच्छी वर्दी धारण करेंगे, पुलिसकर्मी रिफ्लेक्टिव बेल्ट पहनेंगे ।
---
- दूसरा चरण--
- तीन दिवस में पुलिस अधीक्षक यातायात को रूपरेखा तैयार करेंगे।
- विभिन्न प्रकार के वाहनों का रूट निर्धारित किया जायेगा ।
- ई-रिक्शा का रूट व क्षेत्र निर्धारित किया जायेगा ।
- नो-एंट्री जोन नए सिरे से निर्धारित किया जायेगा ।
- मॉडिफाइड साइलेन्सर व हॉर्न बनाने वाले होंगे चिह्नित।
- वर्षों से जारी विभिन्न पास की जाए समीक्षा।
ऑपरेशन तिकड़ी चलाएगी यातायात पुलिस
यातायात पुलिस इस दौरान ऑपरेशन तिकड़ी चलाएगी। इस अभियान में देखा जाएगा कि बाइकों पर तीन सवार होकर रंगबाजी करने वाले, मनचले हरकत तो नहीं कर रहे। इनकी सघन चेकिंग होगी और ध्यान रखा जाएगा कि ये नौकरी पेशा लोगों, व्यवसायियों, किसानों और बुजुर्ग व महिलाओं को परेशान न कर पाएं।
विज्ञापन

- शहर में यातायात व्यवस्था सुधार की दिशा में काफी काम होना है। इसके लिए एसपी यातायात व अन्य यातायातकर्मियों संग बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जल्द इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें