फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अलीगढ़ ओवर ऑल चैंपियन

विज्ञापन
एसवी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में टेबल टेनिस खेलते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में अलीगढ़ ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता का शुभारंभ शहर विधायक संजीव राजा ने किया, जबकि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने समापन किया।
विज्ञापन

कबड्डी में हाथरस, महिला वर्ग में अलीगढ़, वालीबाल में एटा, महिला वर्ग में अलीगढ़ प्रथम स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में हरिओम चौधरी हाथरस, 200 मीटर में दिनेश कुमार हाथरस, 800 मीटर व 1500 मीटर में लोकेश कुमार अलीगढ़, 3000 मीटर में विजय कुमार अलीगढ़, लंबी व ऊंचीकूद में अभिषेक व विपिन कुमार अलीगढ़ प्रथम रहे। 100 मीटर में अर्चना शर्मा हाथरस, 200 मीटर व 400 मीटर में प्रिया चौधरी अलीगढ़, 800 मीटर व 1500 मीटर में रीना हाथरस, 3000 मीटर में कृष्णा हाथरस, लंबी व ऊंची कूद में अलीगढ़ की खीरेश चौधरी व गौरी तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में पुष्पेंद्र कुमार अलीगढ़ व डिस्कस थ्रो में रोहित कुमार कासगंज प्रथम रहे। गोला फेंक एवं डिस्कस थ्रो में सलोनी कासगंज प्रथम स्थान पर रहीं। कुश्ती अलग-अलग भार वर्ग में अलीगढ़ के अजय कुमार गौतम, गौरव, धीरज, हरिओम, कासगंज के राजू, हाथरस के नसीम खां, ललित कुमार, जाहिद अली प्रथम स्थान पर रहे। कुश्ती में अलीगढ़ की वंदना, विपाशा, ज्योति, पायल जादौन व सोनम प्रथम स्थान पर रहीं। भारोत्तोलन में दिनेश कुमार, गजेंद्र कुमार, धीरज कुमार, तनुज कुमार अलीगढ़, मोनू कुमार, मोहन कुमार एटा व हिमांशु उपाध्याय हाथरस प्रथम स्थान पर रहे। भारोत्तोलन में काजल बघेल, पायल जादौन, गुंजन, खुशबू अलीगढ़, कृष्णा कासगंज, सुधा राठौर व प्रतीक्षा उपाध्याय एटा प्रथम रहीं।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि बच्चों व युवा को अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से एक खिलाड़ी के अंदर निष्पक्ष खेल, ईमानदारी, पारदर्शिता व टीम वर्क जैसे गुण विकसित होते हैं। सरकार चाहे खेलो इंडिया हो या फिट इंडिया सभी तरह से खेलों को बढ़ावा दे रही है, उसी का परिणाम है कि अब न केवल तहसील बल्कि ब्लॉक स्तर पर भी स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। मंडलायुक्त ने अलीगढ़ के ओवरऑल चैंपियन बनने पर डीओ पीआरडी हरिप्रेम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। उप निदेशक युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल आदित्य कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता में किसी की हार नहीं होती है। प्रतियोगिता में किसी को जीत मिलती है या सीख मिलती है। संचालन यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया। इस अवसर पर प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार, यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शमशाद निसार आजमी, विवेक कुमार, कल्पना चौधरी, हीरा सिंह, भगत सिंह बाबा, सुरेंद्र सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें