फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी देश के अंदर आ गई है : बंसल

विज्ञापन
किसानों के समर्थन में मार्च निकालते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल व अन्य कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धनीपुर मंडी में भ्रमण कर किसानों को अपने समर्थन का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि यदि यह कानून अमल में आने लगे तो देश आर्थिक गुलामी की ओर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार के मकसद से आई थी तो बड़े-बड़े जमींदारों, छोटे-छोटे राजाओं और सुल्तानों ने अपनी जमीन मोटे मुनाफे के लालच में ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दी थी।
इस काम का खामियाजा अंग्रेजों की गुलामी में रहकर चुकाना पड़ा। आज एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक और ईस्ट इंडिया कंपनी देश में आ गई है। जो काले कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों को गुलाम बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान अपने आत्मबल के सहारे यह यह लड़ाई निश्चित रूप से जीतेगा। इस जीत के साथ देश की भी जीत होगी और अहंकार की पराजय होगी। इस अवसर पर जगदीश बघेल, श्यामपाल बघेल, योगेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, ठाकुर अनिल चौहान, ठाकुर सोमवीर सिंह, शाहिद खान, बेबी जॉन, देवेंद्र शास्त्री, नीतेश कुमार, वसीम खान, गोपाल मिश्रा, हिमांशु दिनेश, सागर सिंह तोमर, आनंद बघेल, हनी यादव, संदीप यादव, रितेश यादव, विष्णु शर्मा, आमिर मुन्तजिर, लोकेश उपाध्याय, पिंकू बघेल, नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें