फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: घर लीपने के लिए मिट्टी लेने गए बच्चों पर गिरी ढाय, दो की मौत, गांव में छाया मातम

Tue, 22 Sep 2026 12:26 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के बरला के परौरा गांव में सोमवार शाम घर लीपने के लिए पीली मिट्टी लेने गए 14 बच्चों पर ढाय गिर गई, जिसमें दो की दबकर मौत हो गई, अन्य 12 बच्चे सुरक्षित हैं, ग्रामीणों ने बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
काजल का फाइल फोटो, इसी ढाय से मिट्टी खोद रहे थे बच्चे - फोटो : फाइल फोटो व संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरला के गांव परौरा में सोमवार शाम घर लीपने के लिए पीली मिट्टी लेने गए बच्चों पर ढाय गिर गई। इसमें दबकर कौशल (08) और काजल (13) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


गांव से करीब 500 मीटर दूर ग्राम समाज की जमीन पर मिट्टी खोदने के लिए 14 बच्चे गए थे। सभी अलग-अलग गड्ढों में से पीली मिट्टी खोद रहे थे। कौशल और काजल एक गहरे गड्ढे में मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढाय भरभराकर गिर गई। दोनों उसमें दब गए। हादसे के बाद बच्चों ने गांव में जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कौशल की मौत हो चुकी थी। गंभीर हालत में काजल को छर्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही काजल की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल पुत्र सुम्मेर सिंह चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह पांचवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मां बिरजो देवी ने घर लीपने के लिए अन्य बच्चों के साथ मिट्टी लेने भेजा था। हरिश्चंद्र की पुत्री काजल परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके पिता ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। काजल नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। मां पूजा देवी ने भी उसे मिट्टी लेने भेजा था।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर रही है। परिजन पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजस्व टीम से रिपोर्ट मांगी गई है। दैवीय आपदा की घटनाओं में आर्थिक सहायता दी जाती है। टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक सहायता के लिए नियमानुसार प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - सतीश चंद, तहसीलदार, अतरौली

मिट्टी लेने गए थे ये बच्चे
हादसे के समय मौके पर कौशल और काजल के अलावा नंदिनी (10), शेखु (08), सुनील कुमार (10), मोदी (10), प्रशांत (14), अभिषेक (13), रुकमणी (15), सचिन (10), अन्नू (08), दुर्गा (08), ललिता (06) और सपना (09) भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें