फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ का अतरौली फिर चर्चा में: लगातार पकड़े जा रहे फर्जी परीक्षार्थी, उम्र बदलकर दोबारा से दे रहे थे पेपर

Mon, 04 Apr 2022 04:21 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पूछताछ के दौरान परीक्षार्थी आकाश पुत्र हरेंद्र निवासी सैदपुर जिला बुलंदशहर ने बताया कि वह 2017 में परीक्षा पास कर चुका है। इस बार उम्र बदलकर बौहरे खुशीराम शर्मा इंटर कॉलेज तेवथु से हाईस्कूल का पुन: परीक्षा फॉर्म भरा था।
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नकल के लिए कुख्यात रहा अलीगढ़ का अतरौली इस बार फिर चर्चाओं में है। यहां अबकी बार फर्जी परीक्षार्थी लगातार पकड़े जा रहे हैं। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की परीक्षा में एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने सचल दल के साथ निरीक्षण किया। केएमवी इंटर कॉलेज में दो परीक्षार्थी उम्र बदलकर दोबारा से परीक्षा पास करने के लिए परीक्षा दे रहे थे। 

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान परीक्षार्थी आकाश पुत्र हरेंद्र निवासी सैदपुर जिला बुलंदशहर ने बताया कि वह 2017 में परीक्षा पास कर चुका है। इस बार उम्र बदलकर बौहरे खुशीराम शर्मा इंटर कॉलेज तेवथु से हाईस्कूल का पुन: परीक्षा फॉर्म भरा था। इसी तरह हरिओम पुत्र राजेंद्र निवासी गाजीपुर थाना बरला ने बताया कि वह 2010 में हाईस्कूल की परीक्षा पास कर चुका है। उम्र बदलकर उसने सुंदरी देवी इंटर कॉलेज गाजीपुर से परीक्षा फॉर्म भरा था। लेकिन पकड़ा गया। 

वहीं रायपुर मुजफता के आर्यन कल्चर एकेडमी इंटर कॉलेज में एडीएम व सेक्टर मजिस्ट्रेट सुशील कुमार गौतम ने अनुज पुत्र धर्मवीर निवासी भुसावली जिला बुलंदशहर को पकड़ा। पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह 2014 में हाईस्कूल पास कर चुका है। इस बार उसने उम्र कम दर्शाकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज से हाईस्कूल का परीक्षा फॉर्म भरा था।
विज्ञापन


छह हजार रुपये में दलाल के जरिये भरा था फॉर्म
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पूर्व में दलालों के बोलबाला रहता था। गत वर्षों में नकल पर अंकुश कसने के चलते इस बार दलालों फर्जी परीक्षार्थियों के जरिये हाईस्कूल इंटर के फॉर्म भरने का ठेका लिया है। बुलंदशहर के छात्रों ने बताया कि उनसे परीक्षा फॉर्म भरने के दलाल ने छह हजार रुपये लिए थे। वहीं अलीगढ़ के छात्र ने दो हजार रुपये में फॉर्म भरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें