अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मोहन में जमीन को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में एक शख्स की नींद में ही हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान पदम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पदम सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को रविवा-सोमवार की रात दो बजे अंजाम दिया गया।
मृतक के बेटे अमित कुमार निवासी ग्राम नवादा थाना हाईवे जिला मथुरा ने चंद्रपाल पुत्र चिरंजीलाल, दिनेश कुमार व राजकुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम नगला मोहन थाना इगलास अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।