फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शॉटगन शूटिंग में अरीबा ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

विज्ञापन
अरीबा खान, शूटर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
एएमयू की छात्रा अरीबा खान ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शॉटगन शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर यूनिवर्सिटी का नाम रोशन किया है। उन्होंने तीन राउंड में 73 अंक बटोरकर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद, गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के निशानेबाजों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन

मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज, फरीदाबाद में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप के स्कीट के महिला वर्ग में अरीबा ने पहले राउंड में 25, दूसरे राउंड व तीसरे राउंड में 24-24 अंक बटोरे।
पूर्व निशानेबाज मोहम्मद खालिद खान व फातिमा मरियम की बेटी अरीबा ने वर्ष 2013 में दिल्ली में आयोजित यूपी स्टेट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने वर्ष 2017 में फिनलैंड में स्वर्ण पदक, वर्ष 2018 में जूनियर वर्ल्ड कप जर्मनी में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2019 में फिनलैंड में रजत पदक जीता। वर्ष 2021 में लीमा पेरु में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। अरीबा, एएमयू से बीएफए की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें