फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फिर शुरू होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिलें 400 पदों पर भर्ती होनी है। अगले 15-20 दिन में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के आसार हैं। जिले में करीब दो माह पूर्व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।
ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 400 पदों के सापेक्ष दो हजार से अधिक आवेदन आए थे। बाद में उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने कुछ जिलों में दुर्बल आय वर्ग का दस फीसदी आरक्षण लागू न करने का हवाला देते हुए भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि जिले में यह प्रक्रिया पहले से ही अपनाई गई थी।
विज्ञापन

अब शासन ने भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दिखा दी है। गत दिवस हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ने भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू करने तथा 15-20 दिन में स्क्रूटनी समेत अन्य औपचारिकताएं पूर्ण कर नियुक्ति फाइनल करने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी कराई जा रही है।
विज्ञापन

पद खाली रहने से अव्यवस्था
लंबे समय से आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं के पद खाली रहने से आंगनबाड़ी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं का आलम है। जिले के तीन हजार से अधिक केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता न होने के कारण आसपास की कार्यकर्ता पर दूसरे केंद्रों का जिम्मा देकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। नई भर्ती होने के बाद स्थितियां सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें