मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपकेंद्रों लिए रखा सामान।
- फोटो : MURSAN
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान पर मंगलवार को उप सेंटरों के लिए कुर्सी मेज सहित अन्य जरूरी फर्नीचर आ गया। बता दें कि मुरसान क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पिछले काफी समय से जरूरत के कई सामानों की कमी चल रही थी। इसे लेकर कई बार विभाग को जरूरत के सामानों के मांग पत्र भी भेजे गए थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब मुरसान क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए कुर्सी, मेज, अलमारी सहित अन्य सामान भेजे गए हैं। इस समय यह सामान मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखा हुआ है। यह सामान बहुत जल्द ही सभी सेंटरों पर भेजा जाएगा। जिससे सेंटरों पर बैठने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। सभी सेंटरों पर स्वास्थ्य कर्मी के बैठने की ठीक तरह से व्यवस्था की जा रही है।