फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घर में अनबन के बाद निकली महिला ने बस स्टैंड पर खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 18 साल बाद भी संतान न होने के कारण घर में चल रही अनबन से तनाव में आई महिला ने जहर खा लिया। उसने यह कदम उस समय उठाया जब वह घर से बल्लभगढ़ जाने की कहकर निकली और गांधीपार्क बस स्टैंड पर जहर खाकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन

आनन-फानन महिला को जिला अस्पताल में भरती कराया गया है। उसके पास मिले कागजों से पहचान होने पर परिवार को खबर दे दी गई है। मूल रूप से अतरौली राजमार्गपुर की रहने वाली संगीता की शादी बड़ेसरा पालीमुकीमपुर के धर्मेंद्र संग 18 साल पहले हुई।
दंपती पर आज तक कोई संतान नहीं हुई। इसे लेकर महिला अक्सर तनाव में रहती है। इसी वजह से घर में अनबन भी चल रही थी। इसी अनबन से तंग आकर वह घर से किसी रिश्तेदार के घर जाने की कहकर बल्लभगढ़ के लिए निकली।
विज्ञापन

रास्ते में अचानक उसे कुछ सूझा और बस स्टैंड पर उतरने के बाद उसने जहर खा लिया। दोपहर तीन बजे बस स्टैंड पर महिला की तबियत बिगड़ी और बेहोश हो गई। यह देख अन्य यात्री हैरान रह गए। तत्काल पुलिस को खबर दी गई और उसे जिला अस्पताल भेजा गया। उसके पास मिले कागजों से पहचान होने पर परिवार को खबर दे दी गई है। वहीं इलाज के दौरान हुई बातचीत में उसने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें