फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बेटी की विदाई कराने आए 16 लोग लॉकडाउन में फंसे, प्रशासन करा रहा है खाने की व्यवस्था  

Fri, 17 Apr 2020 04:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
लॉकडाउन में फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ बेटी की विदाई कराने आए पिता समेत 16 लोग लॉक डाउन में फंसे है। जानकारी के मुताबिक पिछले 28 दिनों से महाराष्ट्र के 16 लोग अलीगढ़ विदाई कार्यक्रम केे लिए आए थे।  मामले की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम ने भोजन और पानी की व्यवस्था की है। प्रशासन ने गांव में मास्क वितरण कर इलाके को सैनिटाइज किया है ,वक्त-वक्त पर लोगों का मेडिकल चेक अप भी कर रहा है।

विज्ञापन


दरअसल छर्रा थाना क्षेत्र के गांव भमोरी निवासी युवक मूवी खान की बारात बड़े ही धूमधाम के साथ गांव से महाराष्ट्र गई थी, शादी की रीति रिवाज पूरी होने के बाद बारात सकुशल अलीगढ़ वापस आ गई ,22 तारीख को लड़की पक्ष के लोग बेटी को विदा कराने के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन करा  कर अलीगढ़ आ गए।

22 तारीख को ही वलीमा की दावत थी और दावत में भी उन्होंने भाग लिया, 23 तारीख को उन्हें वापस महाराष्ट्र जाना था इसी दौरान लॉक डाउन हो गया और पिता सहित 16 लोग गांव में फंस गए। जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को हुई तो तत्काल एसडीएम अतरौली ने खाना मुहैया कराया, और गांव में सैनिटाइजर के अलावा फॉगिंग भी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


साथ ही लड़की पक्ष के लोगों के लिए ग्रामीण भी खाने-पीने का खास ध्यान रख रहे हैं और सेवा में जुट गए, लड़की के पिता सिकंदर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें कोई भी किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं हो रही और जिला प्रशासन लगातार मदद कर रहा है।  लॉक डाउन के चलते हम लोग फंसे हुए हैं इंतजार कर रहे हैं कि जब लॉकडाउन खुलेगा तो हम घर वापस जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें