हल्द्वानी की घटना के लेकर अलीगढ़ शहर में तत्काल प्रभाव से सेक्टर स्कीम लागू कर शहर को 10 सेक्टर में बांटा गया है । साथ में 5 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर व जोन पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है । उसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।
हल्द्वानी में हुई सांप्रदायिक घटना के बाद अलीगढ़ में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। 8 फरवरी देर रात जहां प्रशासन द्वारा तत्काल प्रभाव से शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी गई और 10 सेक्टर में शहर को बांटकर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। 9 फरवरी को जुमे को लेकर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सांप्रदायिक दृष्टि से शहर बेहद संवेदनशील है। हालांकि पिछले कुछ समय से हालात बेहद सामान्य बने हुए हैं। मगर पुलिस प्रशासन किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है। इसी क्रम में 8 फरवरी शाम उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में हुई घटना के बाद हालात को ध्यान में रखते हुए और 9 फरवरी को जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम की व्यवस्था की गई है।
अपर जिला अधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट के अनुसार हल्द्वानी की घटना के लेकर शहर में तत्काल प्रभाव से सेक्टर स्कीम लागू कर शहर को 10 सेक्टर में बांटा गया है । साथ में 5 जोन बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर व जोन पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है । उसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया गया है।
विज्ञापन
साथ में जुमे की नमाज के वक्त प्रमुख नमाज स्थलों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों व सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि अपना शहर साम्प्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां भी देश भर में होने वाली घटनाओं पर अक्सर प्रतिक्रिया देखने को मिलती है।