अलीगढ़ परिक्षेत्र के किराया वृद्धि के प्रस्ताव पर राज्य परिवहन प्राधिकरण की मुहर लगने के बाद 7 फरवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से सभी रोडवेज बसों में किराये में वृद्धि की गई है। अब यात्रियों को नई दरों से किराया देना होगा। किराया बढ़ने के बाद 8 फरवरी को बसों में सफर करने वाले यात्रियों एवं परिचालकों के बीच कहासुनी भी हुई।
अलीगढ़ महानगर में जाम का कारण बनने वाले गांधीपार्क बस स्टैंड को पुलिस-प्रशासन से बंद करा दिया है। रोडवेज बसों का संचालन मसूदाबाद व सारसौल सैटेलाइट बस स्टैंड से करा दिया गया है। इससे यात्रियों को समूदाबाद और सारसौल तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। अब किराया भी बढ़ा दिया गया है और नये किराए की मशीनों में फीडिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अलीगढ़ परिक्षेत्र के किराया वृद्धि के प्रस्ताव पर राज्य परिवहन प्राधिकरण की मुहर लगने के बाद 7 फरवरी की मध्य रात्रि 12 बजे से सभी रोडवेज बसों में किराये में वृद्धि की गई है। अब यात्रियों को नई दरों से किराया देना होगा। किराया बढ़ने के बाद 8 फरवरी को बसों में सफर करने वाले यात्रियों एवं परिचालकों के बीच कहासुनी भी हुई। जब बताया गया कि गांधीपार्क बस स्टैंड बंद होने और किलोमीटर बढ़ जाने से किराया बढ़ गया है, तब कहीं मामला शांत हो सका। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि अलीगढ़ परिक्षेत्र की सभी बसों के अलावा दूसरे डिपो की बसों में भी किराया वृद्धि कर दी गई है। टिकट मशीनों में नया किराया फीड किया गया है।
नए बस स्टैंड के लिए मांगी जमीन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि जीटी रोड हाईवे पर बौनेर से लेकर खेरेश्वर चौराहे तक के बीच सड़क किनारे करीब 18 एकड़ सरकारी जमीन की प्रशासन से मांग की गई है। जैसे ही जमीन उपलब्ध हो जाएगी वैसे ही निगम मुख्यालय को बस स्टैंड निर्माण की मंजूरी व बजट के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गांधीपार्क बस स्टैंड से बसों के किलोमीटर व किराये में इस प्रकार हुई वृद्धि
मार्ग बस स्टैंड पहले किमी संशोधित किमी पहले किराया संशोधित किराया