फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट के आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में अलीगढ़ के अक्षय ने किया टॉप

Fri, 15 Mar 2019 11:44 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इंजीनियरिंग (जीएटीई-गेट) में शहर के अक्षय राठी ने आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग पेपर में देश में पहली रैंक लाकर अलीगढ़ का नाम रोशन किया है। अक्षय ने पिछले साल इसी पेपर में 17वीं रैंक हासिल की थी।

विज्ञापन


सासनी गेट स्थित सूत मिल चौराहा निवासी व लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर सुनील कुमार राठी के बड़े बेटे अक्षय राठी ने 10वीं की पढ़ाई नवीनगर (मुंबई) से की है, जब उनके पिता मुंबई में रक्षा विभाग में सेवारत थे। इसके बाद वह अलीगढ़ चले आए।

अक्षय ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के सीनियर सेकेंडरी ब्वॉयज में कक्षा 11 में प्रवेश लिया। उन्हें 12वीं में 69 फीसदी अंक से सफलता मिली। एएमयू से आर्किटेक्चर की पांच वर्षीय डिग्री ली। अक्षय ने वर्ष 2018 में गेट की परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें उन्हें देश भर में 17वीं रैंक मिली।
विज्ञापन


इसी रैंक के आधार पर उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक आर्किटेक्ट में दाखिला लिया, जहां वह पढ़ाई कर रहे हैं। वर्ष 2019 में अक्षय ने गेट की परीक्षा दी। इसमें उन्हें देश में पहली रैंक हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें