फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाने का बड़ा जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 11:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
अवैध शराब (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव शाहगढ़ से गुरुवार की रात थाना पुलिस ने एक खंडहर पड़े क्रेसर में मिलावटी शराब बनाने का बड़ा जखीरा पकड़ा है। मौके से पंजाब मार्का 89 पेटी और ड्रम में रखी 100 लीटर खुली शराब के साथ ही मिलावटी शराब तैयार कर बेचने के लिए खाली अद्धा, पौव्वा, रैपर आदि बरामद किए हैं। मौके से दो लोगों को भी पकड़ा गया है जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए हैं।

विज्ञापन


अकराबाद थाना प्रभारी मृदुल कुमार सिंह के अनुसार गुरुवार की रात वह कौड़ियागंज पुलिस चौकी इंचार्ज मनीश चौधरी के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शाहगढ़ के समीप खंडहर पड़े थान सिंह के गन्ना क्रेसर में स्थित मजदूरों के कमरों में कुछ अवैध रूप से मिलावटी शराब बनाने का काम कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया। इसमें 89 पंजाब मार्का देशी शराब, दो ड्रमों में 100 लीटर खुली शराब, मिलावटी शराब बनाने की सामग्री, रैपर, खाली अद्धा, पौव्वा समेत अन्य बोतलें बरामद की हैं। 

मौके से मोनू पुत्र योगेंद्र सिंह व सत्यम पुत्र शेष कुमार निवासी शाहगढ़ को पकड़ा गया है। भागे आरोपियों में शेष कुमार और अवधेश कुमार निवासी सिकंदरपुर हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें